फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देहरादून फुटबाल एकेडमी बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दून फुटबाल एकेडमी (डीएफए) की ओर से आयोजित अंडर-14, ओपन एज और 45 प्लस का सोमवार को खिताबी मुकाबला खेला गया। अंडर-14 के खिताबी मुकाबले में देहरादून फुटबाल एकेडमी ने दिल्ली एफसी को 2-1 से हरा चैंपियनशिप अपने नाम की। भागीरथी एन्क्लेव में आयोजित टूर्नामेंट के ओपन एज वर्ग के फाइनल मैच में देहरादून फुटबाल एकेडमी ने गढ़वाल एफसी दिल्ली को 5-4 से हराया। 45 प्लस के फाइनल मैच में हिमालयन एफसी ऋषिकेश ने पहाड़ी बॉयज एफसी को 2-1 से हराया। अंत में विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कैप्टन धीरज थापा, मनीष शर्मा, सुनील शर्मा, विनेश राणा, रघुबीर कैश, हर्षित चौहान, हिमांशु, वरुण, विमल रावत, सुनील शर्मा, मनोज, आशीष नेगी, अमन, आशय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें