दसवीं उत्तराखंड स्टेट ताईक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने देहरादून पहले स्थान पर रहा। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में दून के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण जीते हैं। प्रतियोगिता मे दून की नॉकआउट एकेडमी की एकमजोत कौर, अनमोलजोत कौर, सीमा, एंजेल व दिव्यांशी ने स्वर्ण और पलक व उन्नति ने रजत पदक हासिल किया। बालक वर्ग मे अयान, मयंक, हिमांशु, वरूण, नागाराजू को स्वर्ण व शिवांश व आर्यन को रजत पदक मिला। नॉकआउट एकेडमी के प्रशिक्षक गगन सैन ने विजेताओं को बधाई दी।
आयुर्वेद विश्वविद्यालय मे किया पौधरोपण
देहरादून। भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर मे पौधरोपण किया गया। इस दौरान तुलसी, अश्वगंधा, आंवला, जामुन, शतावर, बहेड़ा आदि औषधीय पौधे लगाए गए। इस दौरान परिषद के अध्यक्ष डॉ. जेएन नौटियाल, रजिस्ट्रार नर्वदा गुसांई, कुलपति डॉ. अरुण त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ. अनूज गक्खड़, हर्रावाला परिसर के निदेशक डॉ. डीपी पैन्यूली, डॉ. बालकृष्ण पंवार आदि मौजूद रहे।
बाल संस्कार शिविर में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
देहरादून। भारत विकास परिषद द्रोण शाखा की ओर से सात दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। सहस्त्रधारा रोड स्थित इंडियन टैलेंट स्कूल मे आयोजित शिविर मे कक्षा एक से कक्षा आठ के बच्चों ने योग, कराटे, पौधरोपण, नृत्य एंव ड्राइंग पेंटिग जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान सचिव यामा शर्मा, पूर्व आईजी एसएस कोठियाल, प्रधानाचार्य डॉ. मधु राय, बीबी राय, कल्पना सैनी, जितेंद्र डंडोना आदि मौजूद रहे।
जन्माष्टमी पर होगी कृष्ण भजन संध्या
देहरादून। प्रेमनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर तीन और चार सितंबर को कृष्ण भजन संध्या होगी। मंदिर के मीडिया प्रभारी रवि भाटिया ने बताया कि पांच सितंबर को मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। छह सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव पर रात में कृष्ण रासलीला होगी। कार्यक्रम का संयोजक नरेंद्र खत्री और अर्जुन कोहली को बनाया गया है।