Iदीपावली से ठीक एक दिन पहले बस उमड़ी यात्रियों की भीड़दिल्ली जाने के लिए 200 से अधिक बस संचालित की गईंI
उत्तराखंड परिवहन निगम के देहरादून मंडल को दिवाली पर बंपर कमाई हुई है। रीजन के अंतर्गत देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की क्षेत्र से चलने वाली बसों ने कमाई के पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए। दीपावली से ठीक पहले शनिवार को बस में यात्रियों की भीड़ उमड़ी। इससे निगम को एक दिन में सर्वाधिक एक करोड़ 62 लाख की आय हुई।
दीपावली पर ट्रेन की कमी का असर बस पर दिखा। बस से घर जाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। दिल्ली जाने के लिए बस की मांग ज्यादा रही। निगम ने जरूरत को देखते हुए 25 फीसदी गाड़ियां बढ़ाईं। दिल्ली जाने के लिए करीब 200 से अधिक बस संचालित की गईं।
इसके चलते शनिवार को निगम की बस ने मंडल में कमाई के पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए। हालांकि दीपावली के दिन बस में अपेक्षाकृत यात्रियों की संख्या कम रही। इससे आय भी शनिवार की अपेक्षा रविवार को कम हुई। रविवार को एक करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई हुई।
परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि यह रिकार्ड सभी कार्मिकों की मेहनत का परिणाम है। सभी कर्मचारी ऐसे ही मेहनत से काम करेंगे तो रोडवेज आय के नए रिकार्ड स्थापित करेगा। कहा, दिल्ली मार्ग पर बस के फेरों में बढ़त की गई थी। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा गया।