फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: 10वीं की छात्रा से साथी छात्र ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दूसरे ने दी तेजाब से जलाने की धमकी

Sun, 26 Feb 2023 10:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र और उसके रिश्ते के चाचा के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक निजी स्कूल की 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप स्कूल के ही 12वीं के छात्र पर है। आरोपी का रिश्ते का चाचा भी वहीं पढ़ता है। आरोप है कि उसने भी छात्रा से संबंध बनाने की बात कही और तेजाब से जलाने की धमकी दी। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है।

विज्ञापन


Kashipur: मंडप पर ससुराल वालों ने मांगा 10 लाख दहेज, शादी तोड़ने की धमकी दी तो दुल्हन पहुंची थाने

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नाबालिग हैं। अभी पीड़िता का मेडिकल नहीं कराया गया है। शिकायर्ता के अनुसार, उनकी बेटी पिछले साल एक निजी स्कूल में 10वीं में पढ़ती थी।
विज्ञापन


12वीं के एक छात्र के साथ उसकी दोस्ती थी। इसी स्कूल में इस छात्र का रिश्ते का चाचा भी पढ़ता है। पिछले साल जून में एक दिन छात्र का चाचा छात्रा को एक होटल में ले गया। कुछ देर बाद वहां छात्रा का दोस्त आया। उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। झांसा दिया कि वह उससे शादी करेगा।

विज्ञापन

साथ ही धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो शादी नहीं करेगा। इससे छात्रा डर गई और मुंह बंद रखा। छात्रा ने परिजनों को बताया कि दुष्कर्म करने वाले छात्र का चाचा उसके साथ स्कूल में छेड़खानी करता था। संबंध बनाने का दबाव भी डालता था। एक बार डराया कि संबंध नहीं बनाए तो तेजाब से जलाकर मार डालेगा। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

परेशान होकर आत्महत्या की कर चुकी है कोशिश
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी अक्तूबर 2022 में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है। उस वक्त उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिन इलाज कराने के बाद वह ठीक हो पाई थी। आरोपियों ने धमकी दी थी कि वे उसे स्कूल में पढ़ने नहीं देंगे। इससे उसका भविष्य भी खतरे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें