कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज उत्तराखंड रजत जयंती पखवाड़ा के तहत प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चलाए गए वोट चोर हस्ताक्षर अभियान में दो लाख का लक्ष्य था। इसमें 1.85 लाख लोगों ने हस्ताक्षर फॉर्म जमा किए हैं। जिन्हें केंद्रीय पार्टी कार्यालय भेजा जाएगा।