फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पीएम के दौरे से पहले दून पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, देखी व्यवस्थाएं, डाट काली मंदिर में किए दर्शन

Mon, 13 Apr 2026 06:52 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

दून में पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले देहरादून पहुंचकर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मां डाट काली मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर पूजा की। साथ ही पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


सोमवार को शाम चार बजे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एलिवेटेड रोड से होते हुए मां डाट काली मंदिर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने माता रानी के दर्शन किए और पूजन किया। मंदिर में महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के बेटे सय्यम गोस्वामी ने पूजा कराई।

PM Modi: प्रधानमंत्री बनने के बाद 28वीं बार उत्तराखंड आ रहे मोदी, देवभूमि से कर्म और मर्म का रिश्ता
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में परिक्रमा की। पूजा कर उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मंदिर के बाहर भी उन्होंने अधिकारियों से बात की।

उन्होंने प्रधानमंत्री किस मार्ग से आएंगे और मंदिर में प्रवेश करेंगे से लेकर हर बिंदु पर बात की। उन्होंने कहा कि पीएम के कार्यक्रम की तैयारी जल्द पूरी कर ली जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें