फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: ...तो सरकार ही जौलीग्रांट को बनाएगी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मुख्य सचिव ने बैठक में कही ये बातें

Wed, 08 Nov 2023 11:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्य सचिव ने प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए हेलीपैड और हेलीपोर्ट्स के निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए राजधानी देहरादून में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होना जरूरी है। यदि भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाता है तो प्रदेश सरकार के स्तर से जौलीग्रांट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव ने प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए हेलीपैड और हेलीपोर्ट्स के निर्माण की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए। कहा, इनसे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में बहुत मदद मिलेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि इन सभी हेलीपैड और हेलीपोर्ट्स बनाने के लिए अलग टीम बनाई जाए।

उत्तराखंड स्थापना दिवस:  अब विज्ञान आधारित मॉडल राज्य बन रहा राज्य, जानें 23 वर्षों में आज कहां खड़ा है प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे प्रतिदिन के कार्य मानीटरिंग हो सके। उन्होंने कहा कि मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार और पर्यटन स्थलों पर तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने आईडीपीएल भूमि पर भी एक हेलीपैड तैयार किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव सी. रविशंकर मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें