फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: आशारोड़ी के पास टक्कर के बाद खाई में गिरी शादी की कार व बाइक, मां-बेटे की मौत

Fri, 10 Feb 2023 11:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। कार पटियाला से दूल्हा- दुल्हन को वापस लेकर देहरादून आ रही थी। पुलिस चौकी आशा रोड़ी से करीब 200 मीटर पहले कार की टक्कर एक बाइक से हो गई।
विज्ञापन
देहरादून में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास एक शादी की गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, गाड़ी में सवार दूल्हा- दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। कार संख्या Uk07DP-5100 पटियाला से दूल्हा- दुल्हन को वापस लेकर देहरादून आ रही थी। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। पुलिस चौकी आशा रोड़ी से करीब 200 मीटर पहले कार की टक्कर एक मोटरसाइकिल संख्या Up-11BF-6817 से हो गई। बाइक पर दो लोग सवार थे जो सहारनपुर की ओर जा रहे थे।

Ukpsc Paper Leak: रुड़की से कोचिंग सेंटर संचालक गिरफ्तार, 19 लाख में अभ्यर्थियों को बेचा था पेपर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों वाहन सड़क से 20 मीटर नीचे खाई में गिर गए। घटना में घायल बाइक सवार महिला और पुरुष व कार सवार पंडित को 108 के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने बाइक सवार महिला और पुरुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पंडित का इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। हादसे में कार सवार दूल्हा-दुल्हन व चालक को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

मृतकों के नाम पता:
- रानी पत्नी जमशेद, निवासी काजीपुरा, नवादा रोड, सहारनपुर
- शाहबाज पुत्र जमशेद निवासी काजीपुरा, नवादा रोड, सहारनपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें