फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

विकासनगर में रामलीला का समापन, कलाकारों को किया गया सम्मानितI

सरस्वती कला मंच की ओर से नगर में चल रही रामलीला का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और राम-भरत मिलन के दृश्यों का मंचन किया गया।
रामलीला में रावण वध के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या पहुंचे। इसके बाद सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए हैं भजन की प्रस्तुति से पंडाल में बैठे दर्शक झूमने लगे। श्रीराम के अयोध्या स्थित अपने महल में आने और चौदह साल के बाद भरत का अपने भाई से मिलने का दृश्य देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। श्रीराम ने अयोध्यावासियों को संदेश देते हुए कहा कि भरत जैसा भाई जिसको मिल जाए उसका जीवन ही सुधर जाता है। रामलीला मंचन के समापन अवसर पर सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यापारी नेता प्रदीप महावर, मंच के अध्यक्ष विनीत रोहिल्ला, रामलीला के संयोजक नवनीत वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास शर्मा, अनिल गोयल, राकेश गुलरिया, पूर्ण चंदोला, मोनू, रविंदर सैनी, सियाराम पटेल, प्रदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



Iहरिपुर खैरी में 18 से होगी रामलीलाI

Iसेलाकुई। हरिपुर खैरी में रामलीला के आयोजन के लिए पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 18 अक्तूबर से शुरू होने वाले मंचन के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। रामलीला समिति के अध्यक्ष अशोक जोशी के नेतृत्व में भूमि पूजन व ध्वजारोहण किया गया। पंडित सुधीर गौनियाल ने गणेश पूजा कराई। इसके बाद नवगृह पूजन, भगवान राम जानकी पूजा, हनुमान पूजा व पंडाल आदि का पूजन संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार रामलीला का आयोजन भव्यता के साथ किया जाएगा। संवादI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें