फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के निर्माण में युवाओं की निर्णायक भूमिका : राज्य लक्ष्मी शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भाजपा युवा मोर्चा ने जगह-जगह नमो मतदाता सम्मेलन आयोजित किया। युवा मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्चुअल माध्यम से देखा और सुना। कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं को युवा मतदाता तक पहुंचाने के लिए कहा गया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

विकासनगर में आयोजित नमो मतदाता सम्मेलन में पहुंचीं टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि नए भारत के निर्माण में युवाओं की निर्णायक भूमिका रहती है। कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इसका लाभ हमारे युवाओं को मिल रहा है। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि आज का युवा नरेंद्र मोदी की ओर देख रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर पार्टी के लिए काम करें। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि भाजयुमो युवाओं के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो दिव्या राणा, विपुल मूसला, विनोद कश्यप, अमित डबराल, शुभम गर्ग, विनायक नौटियाल, मनीष रावत, संदीप ठाकुर, सुमित टोंक आदि उपस्थित रहे।

सेलाकुई में आयोजित नमो मतदाता सम्मेलन में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि आज भारत का युवा भाजपा के जनसेवा के संकल्प में अपनी भागीदारी बढ़ चढ़ कर दे रहा हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मीता सिंह, राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, दर्शन रावत, राहुल पुंडीर, दीपक ठाकुर, ऋषभ पाल, कपिल शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं, साहिया में भाजपा युवा मोर्चा ने नमो नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर मोनिका अग्रवाल, प्रवीन चौहान, दिनेश चौहान, अनिल तोमर, नीरज चौहान, अर्जुन चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें