I
IIसेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड दून महानगर शाखा की मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुमलता और संचालन हृदयराम सेमवाल कार्यकारिणी सदस्य ने किया। बैठक के दौरान पेंशनर्स के हितों में दस महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सिंह कृषाली, रमेंद्र सिंह पुंडीर, जीपी घिल्डियाल, विरेंद्र प्रसाद सकलानी, उपाध्यक्ष सरदार रोशन सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष एमएस गुसांई, प्रदेश प्रवक्ता जबर सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।I