फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जेसीबी पर गिरा मलबा

Sat, 30 Aug 2025 02:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
मलबे में दबी जेसीबी और जान बचाकर भागता ऑपरेटर। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
माख्टी–ककनोई मोटर मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज कुन्ना डागुरा के पास आए मलबे को हटाने का कार्य कर रही एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान मशीन का ऑपेरटर बाल-बाल बच गया। मार्ग बंद होने के कारण जेसीबी के माध्यम से सड़क पर मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान पहाड़ से भारी मलबा आकर जेसीबी पर गिर गया। जेसीबी के मलबे में दब जाने के ठीक पहले सहारनपुर के बेहट के मुरादनगर निवासी ऑपरेटर अमन ने छलांग लगा दी। लोनिवि के आपदा नोडल अधिकारी आदित्य ठाकुर ने बताया कि ऑपरेटर सुरक्षित है। मार्ग से मलबा हटाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें