क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण ग्राम बगूर में दो मकानों में मलबा घुस गया, जिससे घर में रखा सारा सामान खराब हो गया। इसके अलावा मकानों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, शूरवीर सिंह ने बताया कि गांव में मोटर मार्ग व बगीचों को भी बारिश से नुकसान हुआ है। उधर नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने बताया कि नुकसान का आकलन कराकर नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा।