फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सिलीखड्ड-कुनैन मोटर मार्ग पर कई जगहों पर आया मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलीखड्ड-कुनैन मोटर मार्ग पर रविवार को जगह-जगह मलबा आ गया है। जिससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मलबा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

31 मई को बारिश के चलते जगह-जगह मलबा आ गया था। जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी। विभाग के सुध न लेने पर 14 जून को ग्रामीणों ने करीब आठ घंटे श्रमदान कर मलबा हटाकर किसी तरह वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई थी। लेकिन रविवार को फिर से सड़क पर कई जगहों पर मलबा आ गया। मोटर मार्ग से जुड़े सैंज, कुनैन, अमराड़, झबराड़, खरोड़ा, कुताड़ आदि गांवों के लोगों को आवाजाही करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र राणा, प्रधान राजेंद्र चौहान, महिपाल राणा, प्रधान ब्रह्मदत्त डिमरी ने बताया कि 11 किमी लंबी सड़क कच्ची है। जिसके चलते अक्सर सड़क पर मलबा आ जाता है। कई जगहों पर वाहन फंस जाते हैं। किसी तरह वाहन गांव तक पहुंच रहे हैं। कहा कि सड़क को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित की जाए, ताकि सड़क का डामरीकरण हो सके। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में आवाजाही पूरी तरह से बंद हो जाती है। गांवों का संपर्क तहसील और ब्लॉक मुख्यालय से कट जाता है।
विज्ञापन

लोनिवि खंड कालसी (पीएमजेएसवाई) के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सड़क के रख-रखाव की अवधि पूरी हो चुकी है। सड़क लोनिवि खंड चकराता को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया गतिमान है। ठेकेदार को मलबा हटाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें