फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक झपकते ही ले गई मौत

विज्ञापन
पुलिस द्वारा दुर्घटना करने वाले वाहनों को कब्जे में लिया गया। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
सहसपुर। बुधवार का दिन सहसपुर विकासखंड के ढाकी गांव के लिए मनहूस साबित हुआ। एक सड़क हादसे में गांव की दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन मौतों से गांव के लोग सदमे में हैं। पीड़ितों के परिवारों के घरों में मातम छाया हुआ है। जैसे ही गांव में तीन मौत की खबर पहुंची। कोहराम मच गया। आसपास के लोग पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचने लगे। जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद तीनों मृतकों के शवों गांव पहुुंचे तो कोहराम मच गया। आस पड़ोस के लोगों ने अपनों को खो चुके पीड़ितों को किसी तरह ढांढस बंधाया। सामाजिक कार्यकर्ता सत्तार ने बताया कि मृतक वरीशा के जवान बेटे की मौत हादसे में पहले करीब एक वर्ष पूर्व हो गई थी। उसके पति सुलेमान मजदूरी करते हैं। वरीशा अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गई है, जबकि खुशबू गांव में किराए में रह रही थी। उसका पति दीपक मजदूरी करता है। तीसरा मृतक इसराइल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। तीनों मृतक दून-पौंटा हाईवे पर अपने- अपने काम के सिलसिले में खड़े थे। इस दौरान काल बने वाहन ने तीनों मृतकों समेत एक अन्य युवक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई। यह देख वहां मौजूद हर कोई घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़ा। देखते ही देखते चारों को रौंदने वाला वाहन लोगों की आंखों से औझल हो गया। चारों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने ढाकी गांव निवासी दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि छरबा निवासी एक घायल का उपचार दून के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि देर शाम पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें