फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कई सवाल छोड़ गई रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टर माइंड केपी सिंह की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टर माइंड कुंवर पाल सिंह उर्फ केपी सिंह की सहारनपुर जिला जेल मौत हो गई। जेल प्रशासन की ओर से मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है। केपी सिंह के देहरादून के वकील कमल विरमानी से गठजोड़ था और दून में बड़ी-बड़ी जमीनों के फर्जीवाड़े में शामिल था। केपी सिंह की मौत से कई सवाल भी उठने लगे हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्री फर्जीवाड़े से जुड़े तीन बाइंडर की बीते चार सालों में संदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग हादसों में मौत हो चुकी है। जिसमें से दो की शराब पीने और एक की सड़क हादसे में मौत हुई। पुलिस ने जब इन मौतों का कारण जानने के लिए जांच की तो पता चला कि तीनों में से किसी का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। इसलिए पुलिस तीनों बाइंडरों की मौत को किसी साजिश का हिस्सा मानते हुए इसकी भी जांच कर रही थी। अब जेल में बंद केपी सिंह की मौत से फिर कई सवाल उठने लगे हैं। हर कोई अपने अपने कयास लगा रहा है।






मौत सामान्य है या किसी की साजिश का हिस्सा



केपी सिंह की मौत सामान्य है या किसी की साजिश का हिस्सा, इस सवाल का जवाब पुलिस के लिए ढूंढना किसी चुनौती से कम नहीं है। रजिस्ट्री फर्जीवाड़े मामले में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें केपी सिंह भी एक था। पिछले दिनों जब केपी सिंह की देहरादून पुलिस ने तलाश शुरू की तो वह नाटकीय ढंग से पुराने मामले में सराहनपुर में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। केपी के खिलाफ सहारनपुर में भी मुकदमा दर्ज था। जबकि वह देहरादून के दो मुकदमों में नामजद था।
विज्ञापन







साक्ष्य और बयान पूरे, शीघ्र कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस : एसएसपी

रजिस्ट्री फर्जीवाडे़ के मास्टरमाइंड कुंवर पाल सिंह उर्फ केपी सिंह के मौत की खबर से दून पुलिस भी हैरान है। दून पुलिस का कहना है कि केपी सिंह से फर्जी रजिस्ट्री घोटालों से संबंधित सभी साक्ष्य संकलित करते उसके बयान हो गए थे। जल्द इस मामले में दून पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। कहा कि केपी की मौत से इस मुकदमे में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दून पुलिस की एक टीम सहारनपुर रवाना की गई है।



एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि फर्जी रजिस्ट्री घोटालों से संबंधित मुकदमा की विवेचना जनपद स्तर पर गठित एसआईटी की ओर से की जा रही है। उक्त मामले में आरोपी कुंवरपाल सिंह उर्फ केपी सिंह निवासी मोहल्ला सुताजपुर नकुरपुर सहारनपुर का नाम प्रकाश में आने पर एसआईटी ने पूर्व में आरोपी केपी सिंह को बी वारंट पर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी केपी सिंह से फर्जी रजिस्ट्री घोटालों से संबंधित बयान और मुकदमे से संबंधित सभी साक्ष्य संकलित कर लिए थे। मुकदमे से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए थे। इसके बाद ही उसे वापस न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध किया गया था। वर्तमान में वह जिला कारागार सहारनपुर में बंद था। एसएसपी ने बताया कि मौत का मामला संवेदनशील होने के कारण एसएसपी सहारनपुर और वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार सहारनपुर से वार्ता हुई है। कहा कि विस्तृत जानकारी के लिए एक टीम को सहारनपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें