फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी का आरोप है कि पति ने चुन्नी से उसका गला घोंटने की कोशिश भी की। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि ओमकार रोड चुक्खूवाला निवासी नीना गुप्ता ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि विगत कुछ समय से उनके पति का आचरण बहुत खराब है। आरोप लगाया कि पति के दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं। जिसका उसने और बच्चों ने विरोध किया। दो दिन पहले ससुर ने दोनों के बीच बैठकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। जिसमें परिवार के अन्य लोग भी मौजूद रहे।
बताया कि ससुर के कहने पर वह पति के साथ छत पर बात करने के लिए गई। इसी बीच पति ने उस पर चाकू से वार दिया। उसने भागने का प्रयास किया तो पति ने चुन्नी से उसका गला घोंटने की कोशिश की। शोर सुनकर परिजन छत पर आए और उसे छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति के आशुतोष गुप्ता के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें