फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र पर जानलेवा हमला, दो किशोरों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIस्कूल के विवाद में दो छात्रों ने एक अन्य छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। मामले में दो छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि मोहकमपुर निवासी व्यक्ति ने शिकायत की है कि उनका बेटा स्थानीय स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। उसके साथ पढ़ने वाले दो छात्रों ने पिछले दिनों उनके बेटे को स्कूल के बाहर देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद जब वह गत 31 जनवरी को स्कूल से बाहर निकला तो इन दोनों छात्रों ने उसके सिर पर वार कर दिया। जब उनका बेटा नीचे गिरा तो उस पर धारदार हथियार से वार किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसका वर्तमान में आईसीयू में इलाज चल रहा है। एसओ ने बताया कि दोनों किशोर छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें