इग्नू में एडमिशन की अंतिम तिथि 14 अगस्त कर दी गई है। यह जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र देहरादून द्वारा शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में लगे प्रवेश शिविर के दौरान दी गई। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र की टीम एवं कॉलेज के प्राध्यापकों ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन कर कॅरियर के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डाकपत्थर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विनोद, डॉ. दीप्ति, डॉ. राकेश, दीप प्रसाद, निशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।