फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: गंगा में डूबे दिल्ली के पर्यटक का मिला शव, दोस्तों के साथ ऋषिकेश आया था घूमने

Tue, 03 Oct 2023 12:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश

सार

मृतक की पहचान शिवम (24) पुत्र मंजय सिंह निवासी उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई। बताया, पर्यटक अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया था। राफ्टिंग करने के बाद स्नान के दौरान पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गंगा में बह गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के निम बीच के समीप दिल्ली का 24 वर्षीय पर्यटक स्नान के दौरान गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ ने पर्यटक का शव ढूंढ निकाला।

विज्ञापन

एसडीआरएफ प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया, सोमवार को पुलिस चौकी तपोवन से सूचना मिली कि निम बीच के पास युवक गंगा नदी में लापता हो गया है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गंगा में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 15 फीट की गहराई से पर्यटक का शव मिल गया। शव को नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान शिवम (24) पुत्र मंजय सिंह निवासी उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई। बताया, पर्यटक अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया था। राफ्टिंग करने के बाद स्नान के दौरान पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गंगा में बह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें