फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मां की आंखों के सामने नाले में बह गया जिगर का टुकड़ा, चार किलोमीटर दूर मिला शव

Thu, 27 Jul 2023 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हादसा मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ था। रोहित गोयल निवासी डीएस कॉलोनी मोहब्बेवाला से अपनी मां से मिलने आ रहा था। इसी दौरान वह सड़क पर बह रहे पानी में फिसल गया।
विज्ञापन
युवक का शव मिला - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर क्षेत्र के शांति नगर नाले में मंगलवार को बहे युवक का शव चार किलोमीटर दूर झगोद से बरामद हुआ है। युवक की तलाश में रातभर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया था। शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


हादसा मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ था। रोहित गोयल निवासी डीएस कॉलोनी मोहब्बेवाला से अपनी मां से मिलने आ रहा था। इसी दौरान वह सड़क पर बह रहे पानी में फिसल गया। वहां से जैसे-तैसे निकलकर वह संभला और फिर शांति नगर नाले के ऊपर बनी पुलिया पर चढ़ गया। पुलिया पार करते ही उसका घर था। लेकिन, इस बीच फिर से उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन रोहित पानी के तेज बहाव के साथ नाले में बह गया।

एक व्यक्ति ने पगड़ी खोलकर बचाने का किया था प्रयास
पुलिया के किनारे खड़ी एक महिला ने उसे छाता पकड़ाने की कोशिश की। जबकि नाले के किनारे मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने अपनी पगड़ी खोलकर उसकी तरफ कपड़ा फेंका मगर रोहित न छाता पकड़ सका न ही कपड़ा। रोहित की तलाश के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मंगलवार शाम को रेस्क्यू अभियान शुरू किया था। लेकिन, रातभर उसका कहीं पता नहीं चला। इस बीच बुधवार शाम करीब चार बजे झगोद के पास उसका शव झाड़ियों में अटका मिला। यह स्थान शांति नगर से करीब चार किलोमीटर दूर है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि परिजनाें ने शव की पहचान रोहित गोयल के रूप में की है।
विज्ञापन


मां ने छत से देखा अपने बेटे को बहते हुए
जिस वक्त रोहित घर आ रहा था उसकी मां छत पर खड़ी थी। आसपास के लोग भी वहां उफनाए नाले को देख रहे थे। रोहित सड़क से संभलते हुए पुलिया तक पहुंचा था। सभी उसे अपनी ओर आने के लिए कह रहे थे। इस बीच जब उसका पैर नाले से फिसला तो उसकी मां अपने घर की छत से यह हृदय विदारक मंजर देख रही थी। सभी शोर मचाते रह गए और रोहित नाले में बह गया। इससे पहले सड़क पर पानी में बहते समय किसी ने उसका वीडियो भी बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें