फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है। एसएचओ होशियार सिंह ने बताया, शुक्रवार सुबह छह बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बनियावाला में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि व्यक्ति पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में उसे नीचे उतारा। व्यक्ति की पहचान चमन सिंह राठौर निवासी सेवली रोड, बनियावाला के रूप में हुई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि चमन का अपनी बहनों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मामले में चमन की पत्नी ने उनकी बहनों पर भी आरोप लगाए हैं। एसएचओ ने बताया, आरोपों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें