मंगलवार को रूद्रप्रयाग डाट पुल के पास पुनाड़ गदेरे में एक शव मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
बताया गया कि शव का आधा शरीर नग्न अवस्था में था और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।
पुलिस द्वारा मृतक नेपाली मूल का बताया जा रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।