देहरादून में आज सुबह-सुबह सामने आई दो वारदातों से लोग सहमे हुए है। चंद्रबनी क्षेत्र में नाले में एक शव मिला है। वहीं जिम से बाहर आते समय एक युवक को गोली मार दी गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
देहरादून चंद्रबनी में नाले में एक शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। राजधानी दून में आज यह दूसरी घटना है।
सुबह जहां पहले जिम से बाहर निकलते समय एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आई वहीं चंद्रबनी में नाले में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। लगातार हो रही घटनाओं से दून में दहशत का माहौल है।