फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नाली में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगी के पास एक युवक का शव नाली में औंधेमुंह पड़ा मिला। उसके हाथ में इंजेक्शन की सीरिंज भी थी। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। लेकिन, परिजनों ने हत्या की आशंक जताते हुए एसएसपी को शिकायत की है। एसएसपी ने मामले में इंस्पेक्टर पटेलनगर को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




कारगी ग्रांट निवासी राजे सिंह चौहान शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका इकलौता बेटा भरत सिंह चौहान 13 मार्च को घर से फोन पर बात करता हुआ निकला था। वह कारगी चौक की ओर गया था। शाम तक जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने 24 घंटे बीत जाने के बाद नियमानुसार गुमशुदगी दर्ज की। इस बीच 16 मार्च को दोपहर के वक्त किसी ने सूचना दी कि एक युवक की लाश कारगी के पास खाली प्लॉट के किनारे नाली में पड़ी है।



उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो उसकी पहचान भरत सिंह चौहान के रूप में हुई। उसके हाथ में एक इंजेक्शन लगाने वाली सीरिंज थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। डॉक्टरों की सलाह पर विसरा संरक्षित रखा गया है। इधर, परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। नाली में गिरने और हाथ में सीरिंज होने को वह सबसे बड़ी वजह मान रहे हैं। इसके अलावा परिजनों का कहना है कि उसका मोबाइल मौके पर नहीं था। जबकि, पुलिस का कहना है कि मोबाइल भरत की जेब से ही बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें