सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के केदारावाला निवासी इरफान अली के घर से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और शराब की बोतलें चोरी कर लीं। पुलिस ने शिकायत के 11 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार वह 28 अगस्त को परिवार के साथ देहरादून गए थे। चार सितंबर को लौटे तो घर के सामान बिखरा मिला। जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण और आर्मी कैंटीन से खरीदी गईं रम शराब की बोतलें गायब मिलीं। मकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच शुरू कर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद