फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दीवार गिरने से युवती की मौत के मामले में डीएवी प्रबंधन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज की दीवार गिरने से युवती की मौत होने के बाद अब कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और लापरवाही के मामले में प्रबंधन को आरोपी बनाया है। हालांकि, मुकदमे में कोई नामजद नहीं है। बताया जा रहा है कि जांच के बाद ही नामजद आरोपी बनाए जा सकते हैं। इधर, युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। डीएवी कॉलेज के पिछले हिस्से की दीवार काफी पुरानी है। यह दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में वहां से गुजर रहे भाई-बहन दब गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, यहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती की पहचान सुष्मिता तोमर पुत्री गोगडिया निवासी कोटा तपलाड़, चकराता के रूप में हुई। सुष्मिता का भाई रघुवीर इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। पता चला कि सुष्मिता की पुरोला डिग्री कॉलेज में बतौर कनिष्ठ सहायक नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति के एक महीने बाद वह अपने कोचिंग सेंटर में मिठाई खिलाने आई थी।



एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद शुक्रवार को रघुवीर तोमर ने डालनवाला थाने में तहरीर दी है। इस तहरीर के आधार पर डीएवी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही और गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में थाना पुलिस को गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए गए हैं। दीवार को लेकर प्रबंधन ने क्या एहतियात बरते थे और इसे गिराने या इसकी मरम्मत में क्या देरी हो रही थी, इन सब पहलुओं को लेकर जांच की जाएगी। इसके बाद ही आरोपी को नामजद किया गया जाएगा। मामले में लापरवाही बरतने वाले शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें