डीएवी पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही आज (मंगलवार) से मेरिट के आधार पर स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। डीएवी पीजी कॉलेज में सीयूईटी परीक्षा के बाद शेष बची सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश करने का फैसला लिया गया था। प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. डॉ रमेश कुमार शर्मा ने बताया प्रवेश प्रक्रिया के लिए समितियां का गठन कर दिया गया है। छात्र अपने समस्त प्रपत्र के साथ कमेटी के सामने उपस्थित होकर अपने प्रवेश को सुनिश्चित कर सकते हैं। वहीं, प्रो. डॉ. केआर जैन ने बताया, सीयूईटी की परीक्षा से करीब दो हजार प्रवेश हो चुके थे, बची सीटों पर विश्वविद्यालय के सर्कुलर के अनुसार मेरिट पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वहीं, डीबीएस पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम सेमेस्टर और बीए, बीएससी पांचवें सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।