फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बहू पर लगाया धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग ने अपनी बहू पर गाली गलौज और धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बहू के भाई ने भी उनके बेटे को थप्पड़ मारा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में पंजाबी कॉलोनी निवासी प्रह्लाद आनंद ने बताया कि उनके बड़े बेटे की पत्नी शादी के बाद पहले दिन से विवाद करती आ रही है। वह परिवार के सदस्यों और अपने पति के साथ गाली गलौज और मारपीट करती है। बताया कि एक मार्च को उनका छोटा बेटा पानी की लाइन की मरम्मत करवा रहा था। पानी को रोकने के लिए टंकी बंद की थी। इसपर बहू ने परिवार के सदस्यों को साथ गाली गलौज कर दी। परिवार के सभी सदस्यों का जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें