फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गढ़वाली लोकोक्तियों पर शोध के लिए डॉ. दर्शन नेगी को मिला सम्मान

Thu, 29 Oct 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दर्शन सिंह नेगी को लोक साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए लेखक गांव सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान देहरादून के थानों स्थित लेखक गांव में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव 2026 में दिया गया। डॉ. दर्शन सिंह नेगी पिछले छह वर्षों से गढ़वाली लोकोक्तियों के माध्यम से लोक साहित्य के संरक्षण और संवर्धन में योगदान दे रहे हैं। महोत्सव में उन्होंने उत्तराखंड की लोक संस्कृति और सांस्कृतिक पर्यटन विषय पर व्याख्यान भी दिया। लेखक गांव के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी और अन्य शिक्षकों ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें