फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पजिटीलानी में छह दुकानों और खमरोली में पांच मकानों पर भू-धंसाव का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को तहसील कालसी के ग्राम खमरोली और पजिटीलानी का निरीक्षण किया। दोनों गांवों में भू-धंसाव की सूचना मिली थी। जांच में पंजिटीलानी में छह दुकानों और खमरोली में पांच घरों भू-धंसाव का खतरा पाया गया। निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी
विज्ञापन


तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि दोनों गांवों में भू-धंसाव की जद में आ रही दुकानों और मकानों के स्वामियों से बात कर उन्हें सतर्क रहने को कहा गया है। विशेष तौर से वर्षा काल में अधिक सतर्कता बरतने की निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार ने बताया कि भू-धंसाव का खतरा बढ़ने की संभावना होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें। क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक को भी मौके की स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। इस मौके पर क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा और उपनिरीक्षक जगत राम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें