फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 13 साल के बाद डाकपत्थर बैराज पार्क में लौटी बहार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iविधायक के प्रयास से पार्क का हुआ कायाकल्प, फव्वारें और झूले भी हुए चालूI
विज्ञापन




2013 में पीपीपी मोड के तहत पार्क का शुरू किया गया था संचालन

कभी विकासनगर की शान रहा डाकपत्थर बैराज पार्क में अब फिर से रौनक दिखने लगी है। करीब 13 साल से पार्क पूरी तरह बदहाल पड़ा था। पीपीपी मोड पर संचालन के बाद भी पार्क की दशा नहीं सुधर रही थी। अब विधायक के प्रयास से पार्क पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हो चुका है। हर शाम अच्छी खासी संख्या में पर्यटक पार्क में सैर के लिए पहुंच रहे हैं। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और टॉय कार भी शुरू किए गए हैं।

वर्ष 2008 के बाद से सिंचाई विभाग का प्रसिद्ध डाकपत्थर बैराज देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया था। वर्ष 2013 में पीपीपी मोड के तहत पार्क का संचालन शुरू किया गया, लेकिन इसकी दशा नहीं सुधरी। पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग लगातार उठ रही थी। आखिरकार विधायक मुन्नी सिंह चौहान का प्रयास रंग लाया और आज पार्क कायाकल्प के बाद लोगों की सैर के लिए तैयार हो गया है।
विज्ञापन


पार्क में मूर्तियों के रंग-रोगन के साथ ही नए फूल और पौधे लगाए गए है। फव्वारे और झूले भी चालू हो गए हैं। शाम को ही लोग फव्वारों और रोशनी का आनंद ले रहे हैं। पार्क में टॉय ट्रेन और एरोप्लेन झूले के अनुरक्षण कार्य के बाद फिर से शुरू कर दिया गया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए कैंटीन भी शुरू कर दिए गए हैं। यह पार्क उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर है। पार्क के बाहर बच्चों के लिए दो टॉय कार भी चलाई जा रही है। बच्चे सफेद काले बत्तख, खरगोश और कबूतर को भी करीब से देख सकते हैं। अभी सौंदर्यीकरण और सुविधाएं बढ़ाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन







Iसेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर कर रहे साझाI

पार्क में आई लव डाकपत्थर का सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। पार्क में आने वाले लोग सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।





Iविधानसभा के विकास और क्षेत्रीय जनता के जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पार्क का सौदर्यीकरण कार्य करवाया गया। अब बड़ों और बच्चों दोनों को पार्क में सैर और खेलकूद के लिए सुंदर और स्वस्थ वातावरण मिलेगा।
I

I
I

Iमुन्ना सिंह चौहान, विधायक, विकासनगरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें