डॉक्टर आचार्य सुशांत राज
- फोटो : amar ujala
कर्क : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई विशेष व्यक्ति के मिलने से लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद से आज आप दूर रहें नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सिंह : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं तो उसको पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखाई देगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।
कन्या : आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन हो सकता है, जिसके चलते बाहर भी जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
तुला : आज के दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लैकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव व शारीरिक थकावट महसूस होगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकता है।
धनु : आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी कार्य विशेष को लेकर लंबी यात्रा आदि पर जाना पड़ सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें नहीं तो चोट लग सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें और व्यापार आदि में आज बड़ा जोखिम ना उठाएं। कोई बड़ा लेन-देन न करें व बड़ी राशि उधार के रूप में किसी को ना दें। परिवार के लोगों से संबंध मधुर रखें और वाणी पर संयम रखें।
मकर : आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परंतु विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। बड़ा लेन-देन आप आज न करें। किसी काम के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।
कुंभ : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम ना उठाएं। किसी लड़की को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें। शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश ना करें। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। परिवारों में मतभेद दूर होंगे।
ये भी पढ़ें...बच्चों के मन की बात: सीएम धामी से बोले मेधावी- सर, ऐसा इंतजाम करिये, आईएएस की पढ़ाई के लिए पहाड़ न छोड़ना पड़े
मीन : आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कार्य क्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। इन्हीं बातों को लेकर थोड़ा-बहुत मतभेद हो सकता है।