एडवेंथ्रील टीम ने देहरादून से हिमाचल प्रदेश स्थित स्पीति घाटी तक का साइकिलिंग अभियान सफलता पूर्
- फोटो : DEHRADUN
एडवेंथ्रिल टीम के साइकिल दल ने देहरादून से हिमाचल स्थित स्पीति घाटी तक का 800 किलोमीटर का लंबा सफर तय किया। इस साहसिक साइकिलिंग अभियान का नेतृत्व एडवेंथ्रिल के संस्थापक विजय प्रताप सिंह ने किया। दल में हिमेश कुमार, अनीश दुबे भी शामिल रहे। विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देेश्य लोगों को आटिज्म के प्रति जागरूक करना था। आटिज्म एक प्रकार का दुर्लभ लक्षण है जो किसी भी इंसान में पाया जा सकता है। बताया कि दून से शुरू हुआ साइकिलिंग अभियान नाहन, शिमला, नारकंडा, रामपुर, किन्नौर होते हुए स्पीति जिले के उप जिला मुख्यालय काजा में संपन्न हुआ। संवाद