फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Attack: उत्तराखंड सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइट पर साइबर हमला, बैकअप से चलाना पड़ा काम

Sun, 02 Aug 2026 04:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

अचानक वेबसाइटें बंद करनी पड़ी। कई घंटे की मशक्कत के बाद आईटीडीए की टीम ने बैकअप से इन वेबसाइटों का संचालन सुचारू किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटों पर शनिवार को साइबर हमला हो गया। अचानक वेबसाइटें बंद करनी पड़ी। कई घंटे की मशक्कत के बाद आईटीडीए की टीम ने बैकअप से इन वेबसाइटों का संचालन सुचारू किया। हालांकि सीएम रिलीफ फंड की वेबसाइट खबर लिखे जाने तक सुचारू नहीं हुई थी।

विज्ञापन


शनिवार को अचानक एक मालवेयर अटैक होने के बाद आईटीडीए में हड़कंप मच गया। साइबर सुरक्षा से जुड़ी टीम हरकत में आई। एक ऐसा साइबर अटैक था, जिसकी वजह से विभागों की वेबसाइट बंद करनी पड़ी। चूंकि पुराने साइबर हमले के बाद से डाटा सेंटर में इनका बैकअप रखा गया था, इसलिए कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आईटीडीए ने इन वेबसाइटों का संचालन बैकअप लेकर शुरू कर दिया। मालवेयर रूस का हो सकता है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है।

इन विभागों की वेबसाइट आई साइबर हमले की चपेट में
सीएम रिलीफ फंड, लोक निर्माण विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण, राज्य कर विभाग, ईएसआईसी, परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग।

2024 में हुआ था सबसे बड़ा साइबर हमला
अक्तूबर 2024 में उत्तराखंड में सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ था। हमला इतना खतरनाक था कि सीएम हेल्पलाइन समेत 90 वेबसाइट पूरी तरह से ठप हो गईं थीं। कई दिन की मशक्कत के बाद धीरे-धीरे आईटीडीए ने वेबसाइटों का दोबारा संचालन शुरू किया था। माना जा रहा है कि इसके बाद हुए सुरक्षा इंतजामों के बाद ही शनिवार को बड़ा हमला होते-होते रह गया।
विज्ञापन


एक मालवेयर आया था, जिसे डिटेक्ट करके हमने वेबसाइटों का संचालन सुचारू कर दिया है। इस तरह के मालवेयर अटैक से बचने के लिए हमारी टीम काम करती रहती है। 
-अमित जोशी, जीएम, साइबर सिक्योरिटी, आईटीडीए

कुछ विभागों की वेबसाइट पर मालवेयर अटैक था, जो कुछ ही देर में दूर कर लिया गया।
-आलोक पांडे, निदेशक आईटीडीए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें