फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर पुलिस ने वापस कराए युवती के 77 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने ठगी का शिकार हुई युवती के 77 हजार रुपये वापस दिला दिए। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी को लेकर आकांक्षा गौण ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) में शिकायत की। कहा कि मैट्रीमोनियल साइट पर वह एक व्यक्ति के संपर्क में आई। उसने खुद को भोपाल का निवासी बताया और कहा कि वह यूके में रहता है। महिला को भारत आने की बात कहकर एयरपोर्ट पर कस्टम में फंसने का झांसा दिया। इसके बाद मदद के नाम पर अपने दिए बैंक खाते में 1.07 लाख रुपये जमा करवा लिए। साइबर ठगी की शिकार महिला ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन में शिकायत दी। सूचना मिलने पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने महिला को आरोपी के खाते में जमा मिले 77 हजार रुपये वापस दिला दिए। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें