फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्रों ने रिश्ते की महत्वता पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल विकासनगर के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक छटा बिखेरी। रिश्ते थीम पर आधरित इस कार्यक्रम में छात्रों ने रिश्तों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। छात्रों ने नृत्य और नाटक के माध्यम से आध्यात्मिक सुंदरता, प्लास्टिक मुक्त भारत, फिट इंडिया अभियान, वास्तविक जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। छात्रों ने देशभक्ति गीत के माध्यम से शौर्य चक्र विजेता शहीद पवन कुमार की वीरता को दर्शाया। छात्रों के बीच आयोजित कवि सम्मेलन ने लोगों को खूब गुदगुदाया छात्रों ने नेपाली, फ्लेमिंगो, अरेबियन और जुंबा नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य सिस्टर आराधना ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार प्रकाश शाह, उप प्रधानाचार्य सिस्टर सुजोता, डॉ. हंसराज अरोड़ा, डॉ. सार्थक अरोड़ा, कादिर हुसैन, संजय जैन, अनिल बोहरा, विपुल जैन, सुरेंद्र चौहान, प्रबंधक सिस्टर शामिलनी, सिस्टर अनुपमा, सिस्टर टैस्सी, ललिता, मोनू, कविता, संजय सजवाण, नंदा, निर्मला, मीका, निधि, सीमा, समता, राधिका, प्रज्ञा, निशा, प्रीति, संदीप, जौन, चिराग, संध्या, संस्कृति, वेदिका, लावण्या, मैत्री, अपराजिता, अमन, आशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें