द पेस्टल वीड स्कूल में शनिवार को किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। बच्चों ने नृत्य और गायन की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। इससे पहले विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कश्यप, निदेशक राशी कश्यप, प्रधानाचार्य जतिन सेठी, समन्वयक ममता सिंह चौहान समेत शिक्षकों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को परिणाम वितरित किए गए। संवाद