फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वार्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉली किड्स वसंत विहार ने अपना 13वां वार्षिक समारोह रविवार को धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य व गायन की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में अरविंदनभा शुक्ला ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम का विषय नौ और पांच कनेक्शन रखा गया था, जो नौ रस और पांच तत्वों पर प्रकाश डालता है। विद्यार्थियों ने विभिन्न रसों और तत्वों को दर्शाने को मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य और नाटकों का प्रदर्शन किया। समारोह के अंत में छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष कैप्टन मुकुल महेंद्रू, निदेशक नंदिता सिंह, कैप्टन रोहित सिंह, रंजना महेंद्रू, सिद्धार्थ चंदोला, माधवी भाटिया, उदय गुजराल, गीतिक, ऋषभ डोभाल, रितु गुजराल, दिव्या जैन, दीप्ति सेठी, पूनम निगम, दिव्या अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें