फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: मसूरी में सैलानियों की उमड़ी भीड़, गुलजार रही मालरोड, सुबह से रात तक रही रौनक

Mon, 01 Jan 2024 03:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

नए साल पर शहर के अधिकांश होटल सैलानियों से पैक हैं। चौक-चौराहों पर सुबह से ही वाहनों का तांता लगा रहा। ठंड के बावजूद सैलानी अच्छी संख्या में मसूरी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
मसूरी में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी में नए साल की पूर्व संध्या पर सैलानियों का जमावड़ा लग गया। नए साल का जश्न मनाने के लिए शहर के सभी पर्यटन स्थलों पर भीड़ उमड़ पड़ी। मालरोड दिनभर पर्यटकों से गुलजार रहा। यहां मस्ती और खरीदारी का दौर जारी रहा। इस बीच होटल एसोसिएशन का दावा है कि शहर में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 30 फीसदी पर्यटक कम आए हैं।

विज्ञापन


पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट पर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यटक श्रेया श्रीवास्तव, मोहित ने बताया कि दिल्ली से नए साल के जश्न मनाने के लिए मसूरी आए हैं। दिल्ली में कोहरे से परेशानी हो रही लेकिन मसूरी का मौसम बेहद खुशनुमा है।

Uttarakhand: नए साल के पहले दिन हजारों लोग बेबस, रोडवेज समेत केमू बसों की हड़ताल शुरू, यहां-वहां भटक रहे यात्री
विज्ञापन


होटलों में लाइव म्यूजिक, डीजे सिस्टम पर थिरके पर्यटक
बता दें कि शहर के कई होटलों में लाइव म्यूजिक और डीजे साउंड सिस्टम लगाए गए हैं जिस पर रातभर पर्यटक थिरकते रहे। मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष करीब 90 फीसदी होटल पैक रहे, लेकिन इस वर्ष 60 फीसदी के आसपास ही होटल फुल हुए।

विज्ञापन

जौनसारी, गढ़वाली गीतों से किया मंत्रमुग्ध
जॉर्ज एवरेस्ट पर जौनसारी, गढ़वाली, हिंदी गीतों का पर्यटकों ने खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम आयोजक रजस एयरो स्पोटर्स एंड एडवेंचर के जॉर्ज एवरेस्ट प्रोजेक्ट हेड (रिटा) डीआईजी शिवकुमार ने बताया जॉर्ज एवरेस्ट में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहा कि जौनसारी लोकगायक नंदलाल भारती के गीतों पर पर्यटकों ने जमकर डांस किया। बताया कि जॉर्ज एवरेस्ट पर साउंड लाइट सिस्टम, लाइव म्यूजिक सहित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसका पर्यटकों ने खूब आनंद लिया।

हुड़दंग पर नजर के लिए एसएसपी ने संभाला मोर्चा
मसूरी में नए साल के जश्न के दौरान कोई खलल न पड़े इसके लिए एसएसपी अजय सिंह ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने देहरादून से मसूरी तक यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को नए साल में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने की हिदायत दी। साथ ही मसूरी आने वाले पर्यटकों को देहरादून में रोके जाने की सूचना को अफवाह बताया।

24 घंटे तक शिफ्ट में ड्यूटी करेगी पुलिस
एसएसपी ने बताया कि पुलिस 24 घंटे शिफ्ट के साथ गश्त करेगी। कहा कि जो पर्यटक देहरादून से मसूरी आ रहे उनको आने दिया जा रहा है। कहीं कोई डायवर्जन नहीं बनाया गया और न ही किसी को देहरादून में रोका जा रहा है। कहा, देहरादून से लगातार सैलानी मसूरी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है जिसके लिए पिकेट लगाए गए हैं। एसएसपी ने सीओ अनिल जोशी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविकांत सेमवाल, शहर कोतवाल मनोज असवाल आदि के साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था परखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें