शादी करने का झांसा देकर एक युवक युवती से तीन साल तक शारीरिक संबन्ध बनाता रहा। लेकिन इसके बाद जब प्रेमिका के सामने सच्चाई आई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
तीन साल तक शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 30 दिन पहले दूसरे से शादी रचा ली तो पीड़ित ने कोतवाली आकर मुकदमा दर्ज करा दिया।
पटेलनगर क्षेत्र की युवती ने मुकदमा दर्ज कराया कि मोहब्बेवाला निवासी कुशांत गुप्ता तीन साल से उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है। आरोप लगाया कि शादी की बात को वह हर बाल टाल जाता था, विरोध किया तो आरोपी ने बदसलूकी कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि आरोपी कुशांत दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। पता चला है कि उसने 17 सितंबर को दूसरी युवती से शादी कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।