फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति करता था नशे में झगड़ा, पत्नी ने गला दबाकर मार डाला

Thu, 18 Aug 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
उत्तरकाशी के पुरोला के नागराज मंदिर वार्ड में पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस पूछताछ में युवक की पत्नी ने गला दबाकर पति की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेशी के बाद उसे टिहरी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों पुरोला नगर के नागराज वार्ड में जितेंद्र (27) पुत्र मंगल मोहन संदिग्ध परिस्थितियों में घर के एक कमरे में मृत मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस के सामने स्वीकारा जुर्म
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या की आशंका को देखते हुए मृतक जितेंद्र की पत्नी तन्नु ने पुलिस के सामने गला दबाकर हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


पुरोला थानाध्यक्ष बीएस चौहान ने बताया कि महिला ने पूछताछ में गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकारी है। महिला ने पूछताछ बताया कि उसका पति नशेड़ी था और रोजाना रात को झगड़ा करता था। झगड़े के दौरान गला दबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें