फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव को रिहायशी इलाके में फैंका, बुरी हालत में मिली कंबल में लिपटी लाश

Fri, 27 Apr 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
police
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के रिहायशी इलाके में फेंक दिया गया। शव सड़क किनारे कंबल में लिपटा हुआ मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके चेहरे पर चोट के और पीठ पर घसीटने के निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन


प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि किसी ने महिला की हत्या कर शव को घसीटकर यहां पर फेंका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे पुलिस राजीव जुयाल मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक सिपाही की नजर सड़क किनारे एक कंबल पर पड़ी।

सिपाहियों ने कंबल हटाकर देखा तो उसके वहां महिला का शव पड़ा था। शव मिलने की सूचना पर एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय, पटेलनगर पुलिस और फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंच गई। महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की उम्र 40 से 45 साल के बीच बताई जा रही है

police
इसके अलावा उसकी कमर पर घसीटे जाने के निशान थे। उसके हाथ पर अंग्रेजी में आरकेजी लिखा हुआ है। इसके अलावा उसके हाथ पर कई अन्य टैटू भी हैं। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस मान रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है।

इसके बाद उसके शव को यहां डाला गया है। महिला की उम्र 40 से 45 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने भी पुलिस टीम के साथ मौके का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के दो घरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को एक कार दिखी है।

कार की फोटो के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा सर्विलांस व अन्य तरीकों से भी पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए उसके फोटो को जनपद के सभी थानों के अलावा समीपवर्ती जनपदों के थानों को में भी भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें