फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पति ने दी पुलिस को सूचना

Fri, 16 Mar 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
death
विज्ञापन

देहरादून में विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वसंत विहार थाना क्षेत्र के राजीव कॉलोनी निवासी पति राजीव ने खुद पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी काजल (22) ने आत्महत्या की। जानकारी पर पुलिस पहुंची तो कमरे और शव की हालत देखकर मामला संदिग्ध लगा।

जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। कमरे में मिले शव पर गले में निशान हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका के मद्देनजर तफ्तीश शुरू कर दी है। महिला के गले मे रस्सी के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोमंजिला मकान में पति और पत्नी दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहते हैं। जबकि बाकी परिवार नीचे रहता है। पति शराबी है, पति कहना है कि पत्नी काजल ने पंखे में लटक कर फांसी लगा ली, उसने ही शव नीचे उतारा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया काजल हाउस वाइफ थी और पति पुताई का काम करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें