फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः आशारोड़ी के जंगल में मिली महिला की लाश

Tue, 16 Aug 2016 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
देहरादून में आशारोड़ी के जंगलों में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह पटेलनगर थाना क्षेत्र में आशारोड़ी के जंगल में एक महिला का शव मिला। महिला की उम्र 25 साल बताई जा रही है।

जंगल में शव मिलने की सूचना के बाद पटलेनगर और क्लेमनटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

बताया गया कि शव के गले में कपड़ा बंधा हुआ था। पु‌लिस हत्या की संभावना जताते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि अगर 72 घंटे तक महिला की पहचान नहीं हुई तो शव को लावारिस समझते हुए अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें