फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने पानी का मीटर नहीं लगवाया तो लगा ली फांसी

Mon, 28 Jul 2014 04:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी के अंबेडकरनगर (बरेली रोड) स्थित घर में रविवार रात जूता कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन


पति ने रोशनदान के सहारे घुसकर दरवाजा खोला और उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

घटना का कारण पति-पत्नी के बीच पानी के मीटर लगाने को हुआ विवाद बताया जा रहा है। अंबेडकरनगर निवासी चंदन सागर की दमुवाढूंगा में जूते की दुकान है।
Trending Videos

सुजाता के जेठ नहीं लगाना चाहते थे मीटर

चंदन और उसकी पत्नी सुजाता (27) के बीच सुबह से ही मीटर लगाने को लेकर विवाद चल रहा था।

सुजाता का कहना था कि उनके जेठ सुनील सागर मीटर नहीं लगाना चाहते हैं। इसे लेकर रविवार रात खाना बनने के बावजूद सुजाता और चंदन ने गुस्से में आकर खाना नहीं खाया।

पत्नी सोने के लिए कमरे में चली गई। उसने कुंडी लगाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इस बीच चंदन ने रोशनदान पर चढ़कर देखा तो पत्नी पंखे से लटकी हुई थी।

इस पर उसने रोशनदान से घुसकर दरवाजा खोला और साड़ी के फंदे को गले से खोलकर पत्नी को नीचे उतारा, इसके बाद वह पत्नी को लेकर बेस अस्पताल गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना पर सीओ जीसी टम्टा, चौकी प्रभारी कैलाश जोशी के साथ मौके पर पहुंचे। जूता कारोबारी ने बताया उनकी शादी दो दिसंबर 2007 को बरेली कैंट की निवासी सुजाता से हुई थी।

उनका पांच साल का बेटा हर्ष सागर है। वह पहले मकान के भूतल में रहते थे, लेकिन 15 दिन पहले प्रथम तल के कमरे में शिफ्ट हुआ था।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को देर रात कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी ने सुजाता के मायके फोन कर घटना की सूचना दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें