फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों की मां को हुआ प्यार, बच्चों को साथ लेकर प्रेमी संग भागी

Tue, 27 Jun 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
affair
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां पर प्यार का भूत इस कदर सवार हुआ कि पति के ऑफिस जाते ही वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। साथ ही बच्चों को भी ले गई।
विज्ञापन


यह मामला हरिद्वार जनपद के लक्सर का है। जानकारी के अनुसार, कस्बे की एक कॉलोनी निवासी एक युवक कस्बे में ही स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। बताया जाता है कि रोजमर्रा की तरह उक्त व्यक्ति अपनी कंपनी में काम पर गया था।

लेकिन जब वह घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी उसके तीन बच्चों के साथ घर से गायब थी। उक्त व्यक्ति ने आस-पड़ोस के लोगों को पत्नी एवं बच्चों के गायब हो जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाद में पता लगी पत्नी की असलियत

affair
पहले तो युवक यही सोचता रहा कि शायद बिना बताए उसकी पत्नी अपनी किसी सहेली के घर गई होगी। लेकिन जब उसने सभी से इस बाद की तस्दीक कर दी। तो उसके हाथ-पैर फूल गए।

उक्त व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों व आसपास पड़ोस में भी महिला एवं बच्चों की तलाश की, लेकिन उसका कोई अतापता नहीं चल सका। फिर उसे आस-पड़ोस से पता लगा कि उसकी पत्नी का पड़ोस के ही एक युवक से अफेयर चल रहा था। वह भी पत्नी के गायब होने के बाद से नहीं दिखा। 

उधर, कोतवाल नवीन चंद्र सेमवाल का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें