देहरादून में हुई वीडीओ की हत्या के मामले में अब तक जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी तलाश पुलिस के लिए मुसीबत बन रही है।
रिश्तेदार भी घरों पर ताले लगाकर फरार
आरोपी तो गायब हैं ही, उनके परिजन और रिश्तेदार भी घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए हैं। सबके मोबाइल भी बंद हैं। ऐसे में दो दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है।
सफरनामा 2013: तस्वीरों में उत्तराखंड आपदा
वीडीओ द्विवेश कांबोज के परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस को हत्यारोपियों के नाम मालूम हो गए हैं, लेकिन वे अब तक दबोचे नहीं हा सके हैं। पुलिस अब तक यह भी पता नहीं कर सकी कि हत्यारे कहां से कैसे आए थे और कहां भाग निकले।
बकारी कांस्टेबल के साथ दबिश दे रही पुलिस
हालांकि, सहारनपुर के मंसूरपुर में आबकारी कांस्टेबल अंकित को साथ लेकर पुलिस दबिश दे रही है लेकिन किसी आरोपी का सुराग नहीं लगा है। कांबोज के पिता धर्मपाल ने अनिल, मनोज और दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनका भी अब तक पता नहीं चला है।
पढ़ें, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की विदाई तय!
एसएसपी केवल खुराना ने बताया पुलिस, एसओजी और होमीसाइड सेल मामले की जांच कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
साजिश में और भी हो सकते हैं शामिल
पुलिस के अनुसार, हत्या में कांबोज के घर आए तीन युवकों के अलावा कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
पढ़ें, मोदी पर मेहरबानी इन्हें पड़ गई महंगी
द्विवेश और ऋतु के ससुरालियों के बीच चल रहे विवाद में कई लोग लगातार द्विवेश पर दबाव बना रहे थे। पुलिस हत्या के वक्त आईएसबीटी और पटेलनगर क्षेत्र में संदिग्धों की मौजूदगी टटोल रही है।