गोबर से उठे विवाद में दो भाई एक-दूसरे के जान के दुश्मन बन गए। हालात तब और बदत्तर हो गए जब बीच-बचाव करने आए पिता को एक ने पीट दिया।
मामला हरिद्वार जनपद के ग्राम दौलतपुर का है। मीनू पुत्र चंद्र सिंह अपनी पशुशाला में पशु का गोबर हटा रहा था उसी दौरान उसके भाई मोती की पत्नी सीमा वहां पर पहुंचने पर उसे अपनी ओर गोबर हटाने से मना करने लगी।