हीरा उत्थान मंच के पास बृहस्पतिवार सुबह उस समय सनसनी मच गई जब पैदल स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा करने की कोशिश की। लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ कि दोनों थाने पहुंच गए।
जब वे छात्रा को उठाने लगे तो छात्रा की चीख पुकार सुनकर सड़क पर टहल रहे लोगों ने युवकों को पीछा कर धर दबोचा। दोनों की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक सीज कर दी है। हालांकि दोनों का कहना है कि वह छात्रा को स्कूल छोड़ने जा रहे थे।
रामपुर रोड की रहने वाली छात्रा जेल रोड स्थित एक स्कूल में 10वीं में पढ़ती है। वह घर से रोज पैदल स्कूल जाती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा सात बजे वह हीरानगर उत्थान मंच के पास पहुंची थी, अचानक दो युवक वहां पहुंचे और उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया।